बच्चो को तो चॉकलेट या चॉकलेट से बनी चिझे बहुत ही पसंद आती है | तो इस गर्मीओं के दिन में घर पे ही बनाये चॉकलेट आइसक्रीम | वैसे तो गर्मीओं के दिन में हम खाना कम और ठंडी ठंडी चिझे खाना पसंद करते है | जिसमे हमारे दिमाग में आइसक्रीम का नाम सबसे पहले आता है |

अगर आप मार्केट से भी खरीद के खाये तो एक छोटे से छोटे आइसक्रीम का दाम 25 रुपये से कम का नहीं आता | तो क्यों न हम उसे घर पे बनाना सिख ले | अगर आप एक आइसक्रीम को बनाना सिख लिए तो आप उसी के जरिये कितनी तरह की आइसक्रीम बना सकते है |यहाँ पे मैंने आपको बताया है की चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाते है ? इसे बनाने में ज्यादा सामान की जरुरत नहीं होती | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझो की आवश्यकता होगी

चॉकलेट आइसक्रीम की सामग्री

  • 2 1/2 कप फुल क्रीम दूध
  • 1 टी स्पून कस्टर्ड पाउडर
  • 2 टी स्पून कोको पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1 1/2 कप क्रीम
  • चैरी या नट्स

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले आधा कप दूध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर को मिलाएं।
2.
फिर बचे हुए दूध को उबालें और उसमें बनाया गया कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं।
3.
मिक्सचर के उबल जाने के बाद आधे मिनट के लिए हल्की आंच करें और फिर ठंडा होने के लिए रखकर छोड़ दें।
4.
ठंडा होने पर इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिक्स करें।
5.
इसके बाद इसे 1 कंटेनर में भरकर रख दें।
6.
जम जाने के बाद इसे ब्लैंडर में पीसें और फिर से फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
7.
यह क्रिया दो बार दोहराएं।
8.
आखिर में कढ़ीब 2 घंटे तक इसे नॉर्मल टैंपरेचर पर जमाएं और गार्निशिंग के लिए चैरी और नट्स का इस्तेमाल कर सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ