पेट भर खाएं टेस्टी बॉम्बे भेल पुरी बनाए बिल्कुल स्वादिष्ट और आसान तरीके से

 



हेलो दोस्तों नीलू किचन में आपका फिर से स्वागत है आज हम आपके लिए एक और शानदार और आसानी से बनने वाली रेसिपी लेकर आए हैं जिसका नाम भेल पूरी है यह रेसिपी बहुत ही आसानी से बन कर तैयार हो जाती है चलिए रेसिपी की तरफ बढ़ते हैं


 भेलपुरी बनाने की सामग्री


1.)  50 ग्राम सेव




2.)  100 ग्राम लाई




3.)  6  मठरी




4.)   एक आलू उबला  और कटा हुआ




5.)  एक प्याज बारीक कटा हुआ




6.)  एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया




7.)   दो चम्मच नींबू का रस




8.)   एक बड़ी चम्मच हरी  चटनी




9.)   एक बड़ी चम्मच इमली की मीठी चटनी




10.)  चाट मसाला आधा चम्मच




11.)  नमक स्वाद अनुसार




 भेलपुरी बनाने की विधि




1.)  भेलपुरी बनाने के लिए सबसे पहले हम छह मठरी लेंगे और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे और उसे एक बॉल में डाल देंगे अब हम उसी बाउल में 50 ग्राम सेव भी डाल देंगे और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करले 




2.)   अब हमें इसमें ऊपर से एक बड़ी चम्मच हरी चटनी और एक बड़ी चम्मच मीठी चटनी डाल देनी है और इसे फिर से मिक्स कर लेना है  और साथ ही साथ हमें इसमें आलू और प्याज भी डाल देना है




3.)  इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्सर लेने के बाद हम इसमें स्वादानुसार नमक और  आधा चम्मच चाट मसाला डाल देंगे और इसे फिर से अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे




4.)  अब हम इसमें दो चम्मच नींबू का रस डाल देंगे अब हम इस बनाए हुए मिश्रण को 5 मिनट तक के लिए अच्छी तरह से मिला लेंगे 




  तो दोस्तों अब हमारी भेल पुरी की रेसिपी बनकर तैयार हो चुकी है अगर आप इस रेसिपी को पढ़कर यह बनाने जा रहे हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी मिलते हैं अगले पोस्ट में


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ